फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant,fatehpur news

सड़क पार कर रहे दो बालकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 15 May 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
accidant,fatehpur news
चौडगरा। खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना मवेशियों को खदेड़कर घर आ रहे दो किशोरों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसा सड़क पार करते समय हुआ। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के जलाला गांव निवासी सौरभ (12) पुत्र सर्वेश व दलजीत (14) पुत्र प्रेमचंद्र शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। खेतों में अन्ना मवेशी घुस गए थे। जिन्हें वह खदेड़ने पहुंचे। दोनों जब घर आ रहे तो बकेवर-चौडगरा मार्ग को पार करते समय एक बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दलजीत को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया। सौरभ कक्षा पांच का छात्र था। सौरभ तीन भाइयों में मझला था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बाइक पकड़ ली है। हालांकि चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed