{"_id":"625b19f8a983500d866d4a33","slug":"accidant-crime-news-fatehpur-fatehpur-news-knp691604318","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के पास शनिवार को सड़क हादसे में पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को किसी तरह शांत कराया।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल कुमार मिश्रा (65) एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर थे। वह ड्यूटी पर आने के लिए बस से लखनऊ बाईपास चौराहे पर उतरे थे। उनके बेटे श्याम मोहन ने बताया कि पेट्रोल पंप जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। रोड पर गिरते ही सिर में अंदरूनी चोट लगने से पिता की मौत हो गई। वह वर्मा चौराहा निवासी अविनाश तिवारी के पेट्रोल पंप में मैनेजर थे।
अनिल की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेमा देेवी और बेटियों जीतू, प्रिया, दिव्या, ज्योती को रो-रो कर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अनिल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।