बिंदकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा पराक्रम यात्रा निकाली। यात्रा में एबीवीपी के पदाधिकारियों के साथ अन्य छात्र भी शामिल रहे। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर जागरूक करना है।
कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से गुरुवार को एबीवीपी ने 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ युवा पराक्रम यात्रा निकाली। यात्रा बिंदकी कस्बे के मोहल्ला फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा, मुगल रोड होते हुए ललौली चौराहे पहुंची। यहां से तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहा, बजाजा गली, फाटक बाजार होते हुए लंका रोड स्थित विद्यालय में समाप्त हुई। समापन पर पिछले दिनों युवा दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, प्रांत सहमंत्री दिव्यांशु मिश्रा, रामजी मिश्रा, अक्षय त्रिपाठी, सहसंयोजक हर्ष सिंह, उज्जवल शर्मा, जतिन भदौरिया, अमन मिश्रा, विशाल गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, सौरभ बाजपेयी मौजूद रहे।