फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Absconding rape accused arrested for seven months

Fatehpur News: सात माह से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Absconding rape accused arrested for seven months
फतेहपुर। नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को सात माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक सितंबर 2022 अगवा की गई थी। किशोरी की मां ने पड़ोसी के रिश्तेदार दद्दा उर्फ गोरेलाल पर आरोप लगाया था। आरोपी मध्यप्रदेश छतरपुर जिले के गौरिहार थाने के बरूआ निवासी है। मां का आरोप है कि आरोपी झांसा देकर पुत्री को अपनी बुआ के घर ले गया था। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर पुत्री को बेहोश किया था। इसके बाद उसे बांदा में रहने वाले रिश्तेदार के घर ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला था। विवेचक गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को सलेमाबाद गांव से पकड़ा गया है। उसे जेल भेजा गया है। उधर, बकेवर पुलिस ने कल्यानपुर थाने के बड़ौरी निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया है। आरोपी समेत छह के खिलाफ आठ अप्रैल को एक छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

तमंचे, बम के साथ दो गिरफ्तार
फतेहपुर। दो शातिरों को पुलिस ने तमंचे और बम के साथ पकड़ा है। राधानगर पुलिस ने रमवां निवासी अंकित सिंह को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा है। उधर, बिंदकी पुलिस ने खजुहा बड़ी बाजार निवासी लल्लू शाह को बम के साथ गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन

--------
आग लगने से फसल जली
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के औरा निस्फी गांव में रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में गांव के कृष्ण कुमार तिवारी की एक बीघा गेहूं की फसल जली है। आग तारों के टकराने से निकली चिंगारी लगना बताया जा रहा है। आग पर गांव के अखिलेश ,पवन, संग्राम सिंह ,शैलेंद्र,मुलायम समेत अन्य ग्रामीणों की मशक्कत से जल्द काबू पा लिया। इससे आसपास की फसल जलने से बच गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महिला झुलसी
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के बैरागी कोडर गांव निवासी संजय की पत्नी किरण देवी (20) घर में खाना पका रही थी। अचानक आग लगने से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डाक्टर ने हालत नाजुक देखक कानपुर रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed