फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   abnormal weather condition, farmers anxious

सूख रही हैं फसलें, सूखे पड़े हैं खेत

Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
abnormal weather condition, farmers anxious
फतेहपुर। झमाझम बारिश वाले आषाढ़ महीने में जेठ जैसी तेज धूप और गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मानसून की दस्तक के साथ अन्नदाताओं में अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन पिछले 20 दिनों से मौसम की बेरुखी ने किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। धान की नर्सरी पीली पड़ रही है। दूसरी फसलें भी सूखने लगी हैं। हालत यह है कि खेतों की मिट्टी तक रूखी हो गई है। किसानों का मानना है कि यदि बारिश में अब और विलंब हुआ तो धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ का सर्वाधिक क्षेत्रफल धान की फसल का है। कृषि विभाग ने 83 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा था। इसमें अभी तक मात्र 45 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो पाई है, जबकि पिछले साल 15 जुलाई तक 65 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो गई थी। जून माह की औसत बारिश 70 मिमी के सापेक्ष जिले में 46 मिमी हुई, जुलाई में हालात और खराब हो जाने से खरीफ की बुआई पूरी तरह से ठिठक गई। किसान हर रोज आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है, लेकिन बादल घुमड़ कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

तेज धूप से हो रही उमस भरी गर्मी से जन-जीवन बेहाल है। किसानों का कहना है कि 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेत में पानी भरकर धान लगाया जाता है तो पानी गर्म हो जाता है और इससे धान की बढ़त प्रभावित करता है। एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज रहा तो धान की रोपाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आषाढ़ महीने में हर तरफ सूखी धरती चिंता बढ़ा रही है। जिले की ठिठौरा झील से यमुना नदी में गिरने वाली ससुर खदेरी नदी, नोन नदी, रिद नदी में इस समय पानी नहीं है। नदी में उड़ रही धूल से आसपास के गांवों की खेती प्रभावित है। तालाबों में पानी न होने से पशु-पक्षी प्यास से भटक रहे हैं। लोग यही उम्मीद लगाए हैं कि एक-दो दिन में बारिश हो जाएगी।

.........
फसलों का तय किया गया रकबा (हेक्टेयर में)
फसल - लक्ष्य - पूर्ति - प्रतिशत
धान बासमती - 350 - 175 - 50
धान संकर - 35000 - 19626 - 56.07
धान अन्य - 47740 - 25610 - 53.64
मक्का -336 - 298 - 88.69
ज्वार - 11215 - 3588 - 31.99
बाजरा - 7763 - 1355 - 17.45
उर्द - 10080 - 598 - 5.93
मूंग - 974 - 188 - 19.30
अरहर - 22409 - 6725 - 30.01
तिल - 13692 - 6436 - 47.01
कुल योग - 149559 - 47062 - 31.47
....................
जून माह में हुई बारिश का रिकार्ड
औसत बारिश - 70.40 मिमी
जून 2017 - 26 .00 मिमी
जून 2018 - 3.33 मिमी
जून 2019 - 22.73 मिमी
जून 2020 - 88.70 मिमी
जून 2021 - 46.43मिमी
..........
कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन शुक्ला ने कहा कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम में भी बदलाव होगा। जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है, वह भी बारिश के समय रोपाई कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed