फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Abhay became the Deputy Superintendent, the atmosphere of celebration in Sithora

Fatehpur News: उपाधीक्षक बने अभय, सिठौरा में जश्न का माहौल

Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Abhay became the Deputy Superintendent, the atmosphere of celebration in Sithora
फोटो-43-अभय सिंह भदौरिया। संवाद उपाधीक्षक बने अभय, सिठौरा में जश्न का माहौल
विज्ञापन

- इसके पहले बने थे समीक्षा अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी जिला सहकारी बैंक कर्मी स्व. राम नजर सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के बेटे अवध भान सिंह भदौरिया पीसीएस में 19 वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक बन गए। युवक घर पहुंचने पर गांव में जश्न का माहौल है।
अभय प्रताप सिंह पिछले साल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। पिता की मौत के बाद मां लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन अवध भान सिंह ने पीसीएस की तैयारी कर 19 वीं रैंक हासिल की। इस होनहार युवा प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। बाद में वह हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड से प्राप्त की। इसके बाद तैयारी की कोचिंग प्रयागराज से की। प्रयागराज से अवध भान सिंह ने बीटेक एवं बीबीएस की डिग्री भी हासिल की है। गांव में भांगड़ा की धुन पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

.................
फोटो-45-श्वेता त्रिपाठी। संवाद
डाक्टर दंपति की बेटी बनी बीडीओ
-सहायक चकबंदी अधिकारी पद पर है नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। किशनपुर कस्बे के डॉक्टर दंपति एलके त्रिपाठी और देवमाया त्रिपाठी की बेटी श्वेता त्रिपाठी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर खंड विकास अधिकारी बन गई। इसके पहले श्वेता सहायक चकबंदी अधिकारी पद पर चयनित हुई थी। वह चित्रकूट जनपद में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। दो महीने पूर्व श्वेता का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था। इस बार खंड विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। श्वेता अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ। श्वेता ने किशनपुर और खागा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद प्रयागराज से स्नातक करने के बाद तैयारी कर इस मुकाम पर पहुंची है
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed