{"_id":"5f6cf69c8ebc3e12a807a1e5","slug":"aaloo-bona-bhee-hua-mahanga-dugane-badhe-sarakaaree-beej-ke-daam-fatehpur-news-knp5846222124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बोना भी हुआ महंगा, दुगने बढ़े सरकारी बीज के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बोना भी हुआ महंगा, दुगने बढ़े सरकारी बीज के दाम
विज्ञापन
थरियांव स्टोर में रखा आलू का बीज।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सब्जी मंडियों में आलू पर छाई महंगाई के बीच शासन ने भी आलू के सरकारी बीज की कीमतों को 1405 रुपये तक बढ़ा दिया है। भाड़ा को शामिल कर लें तो उद्यान विभाग से बीज लेकर आलू की बुआई करने वाले किसानों को इस बार करीब-करीब दोगुने तक खर्च करने होंगे। बीज साइज का आलू 3150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग में आवेदन भी जमा किए जा रहे हैं।
सरकारी बीज खरीद कर आलू की बुआई करने वाले किसानों को इस बार करारा झटका लगा है। खुले बाजार के साथ उद्यान विभाग ने भी आलू के भाव बढ़ा दिए हैं। लखनऊ निदेशालय ने बीज साइज आलू के भाव दोगुना कर दिए हैं। पिछले साल 1745 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाला आलू का बीज इस बार 3150 रुपये भाव निर्धारित किया गया है। 1320 रुपये प्रति क्विंटल ओवर साइज बीज के दाम को बढ़ा कर 2455 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
उद्यान विभाग के योजना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि निदेशालय लखनऊ से आलू के बीज के रेट तय किए जाते हैं। जिन किसानों को सरकारी आलू का बीज लेना है। वह जिला उद्यान कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा लें। एक हजार क्विंटल आलू के बीज की डिमांड भेजी गई है। प्रथम आवक, प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
150 किसान कर चुके हैं बीज के लिए आवेदन
फतेहपुर। योजना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आलू की खेती जिले में 13 हजार हेक्टेयर में बुआई होती है। इसमें नौ हजार हेक्टेयर पिछैती आलू की फसल होती है और चार हजार हेक्टेयर अगेती आलू की फसल बोई जाती है। जिन किसानों को आलू की फसल के बाद गेहूं की बुआई करनी है, उसकी अगले सप्ताह से बुआई शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। शीतगृहों और व्यापारियों से आलू का बीज खरीद रहे हैं। वहीं 150 किसानों ने उद्यान विभाग से सरकारी बीज लेने के लिए आवेदन किए हैं।