{"_id":"607c82028ebc3ed1fd083135","slug":"aag-fatehpur-news-knp6242136156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में रविवार को एचटी लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। खेत के आसपास खड़े पेड़ पौधे भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल के जवानों ने आग बुझाई।
सुजानपुर निवासी मुकेश पटेल के खेतों के ऊपर से एचटी लाइन गुजरती है। इनके खेत में ही बिजली का पोल लगा है। पोल के समीप रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते मुकेश के दो बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने फायर पुलिस स्टेशन को फोन पर सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर से बीच में खड़े गेहूं का अवशेष की जुताई करके आग की लपटों को आगे बढने से रोक किया।
गनीमत यह रही कि किसानों ने शनिवार को हार्वेस्टर से आसपास खड़ी 10 बीघे फसल कटवा लिया था। इसकी वजह से सिर्फ एक किसान का ही नुकसान हो सका। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की मदद से सुलग रही आग बुझाई गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ज्ञानेंद्र कुमार ने मौके में जाकर फसल के नुकसान का जायजा लिया।