फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A youth was cheated in the name of getting a visa

Fatehpur News: वीजा बनवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A youth was cheated in the name of getting a visa
चौडगरा। दुबई जाने का लालच देकर वीजा बनवाने के नाम पर एक युवक से 60 हजार की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी निवासी धीरज कुमार ने बताया कि मलवां थाने का तारापुर निवासी गोलू परिचित है। उससे दुबई जाने के लिए वीजा बनवाने की चर्चा की। गोलू ने मौहार निवासी सर्वेश सिंह गौर से फोन पर बात कराई। उसने दुबई जाने की इच्छा जताते हुए वीजा बनवाने के लिए कागजात के बारे में पूछा।
इस पर सर्वेश ने वीजा बनवाने की बात कही और एक लाख दस हजार रुपये की मांग की। धीरज ने भाई दिनेश कुमार के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से अलग-अलग तारीखों में 50 हजार रुपये सर्वेश सिंह के चौडगरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर किए। पीड़ित ने बताया कि दस हजार रुपये नकद दिए। बाकी धनराशि का भुगतान वीजा देने के बाद तय हुआ।
विज्ञापन

धीरज का आरोप है कि रुपये लेने के बाद सर्वेश वीजा देने के नाम पर टरकाने लगा। नौ माह बाद वीजा नहीं मिला, तो उसने अपने रुपये की मांग की। इस पर सर्वेश विवाद करने लगा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धीरज कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पैसा लेनदेन का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed