फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man who went to take bath in the restricted ghat of Bhitaura drowned in the Ganga.

Fatehpur News: भिटौरा के प्रतिबंधित घाट में नहाने पहुंचा युवक गंगा में डूबा

Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in the restricted ghat of Bhitaura drowned in the Ganga.
फतेहपुर। भिटौरा के प्रतिबंधित घाट में नहाने पहुंचा युवक गंगा नदी में डूब गया। युवक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होेने के लिए यहां पहुंचा था। पुलिस ने तीन घंंटे तक युवक की तलाश कराई।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली क्षेत्र में तुराब अली का पुरवा निवासी सूरज कोरी (28) पुत्र दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। दीपावाली के दौरान वह घर आया था। मंगलवार सुबह उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह भी भिटौरा स्थित गंगा घाट पहुंचा। वहां अंतिम संस्कार के बाद वह पड़ोसियों के साथ पुराने पक्के घाट(प्रतिबंधित घाट) में नहाने चला गया।
विज्ञापन




इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। उसके साथ मौजूद पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। शोर होने पर घाट के किनारे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाेताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश कराई। लेकिन कुछ नहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा चंद्रप्रकाश ने बताया कि करीब पांच साल पहले सूरज के पिता की मौत हो गई थी। घर में मौजूद बहन हिमांशी, सुनैना राधिका और मां श्यामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को फिर से मृतक के शव की तलाश की जाएगी।






प्रतिबंधित घाट में नहीं चेतावनी बोर्ड



भिटौरा का पुराना पक्का घाट नहाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन अब तक वहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है। इससे पहले कई लोग वहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। पुलिस सिर्फ अमावस्या और पूर्णिमा जैसे विशेष पर्व पर ड्यूटी लगा कर खानापूरी कर देती है। अन्य सामान्य दिनों में प्रतिबंधित घाट की जानकारी देने के लिए कोई सूचना बोर्ड तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed