फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man who returned after marrying a teenager was jailed for rape.

Fatehpur News: किशोरी से शादी कर लौटा युवक दुष्कर्म में जेल गया

Wed, 25 Feb 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who returned after marrying a teenager was jailed for rape.
फतेहपुर। किशोरी से शादी कर चार माह बाद लौटे युवक को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया है। अपहृत के नाबालिग होने की वजह से पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने 14 अक्तूबर को बम्हरौली गांव के रितिक उर्फ जय कुमार के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 20 फरवरी को किशोरी को ढूंढ निकाला था। किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। बयान में किशोरी की शादी किए जाने की बात सामने आई। शादी बाद रितिक ने किशोरी से संबंध बनाए। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि आरोपी रितिक को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह किशोरी को गुजरात ले गया था। जहां शादी रचाकर किशोरी से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed