फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man was duped of Rs 86,000 on the pretext of sending him abroad.

Fatehpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 86 हजार की ठगी

Thu, 11 Jun 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 86,000 on the pretext of sending him abroad.
फतेहपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने युवक से 86 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कूरा गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि पुत्र राजू की चौड़ाखेर मोहल्ला स्थित मुसाफिर ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक मुहाफिज खान उर्फ टोनी खान से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि संचालक ने कुवैत में नौकरी दिलाने और वीजा-टिकट के नाम पर 86 हजार रुपये की मांग की।
परिजन ने जेवर बेचकर 15 जुलाई 2020 को राजू के माध्यम से टोनी खान को रुपये दे दिए। 15 सितंबर 2020 को संचालक ने वीजा उपलब्ध कराया लेकिन एयरपोर्ट पर वह फर्जी निकला। कहने के बाद भी दोबारा वीजा नहीं दिया। रुपये मांगने पर बैंक ट्रांसफर की फर्जी रसीद मोबाइल पर भेज दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने दो बार चेक दिया लेकिन रकम न होने के कारण बाउंस हो गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed