फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man stole peanuts from the counter of a shop and fled.

Fatehpur News: मूंगफली की दुकान के काउंटर से युवक चोरी कर भागा

Thu, 11 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man stole peanuts from the counter of a shop and fled.
खागा। जीटी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने मूंगफली की दुकान के काउंटर से बुधवार को युवक नकदी का झोला उठाकर भाग निकला। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नीमटोला मोहल्ला निवासी नितिन केसरवानी एसबीआई के सामने सड़क किनारे मूंगफली का थोक और फुटकर व्यवसाय करते हैं। नितिन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान में एक ग्राहक की लोडर में मूंगफली का बोरा लदवा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान युवक काउंटर के नीचे रखा नकदी का झोला लेकर भाग निकला। शोर मचाने पर उसे लोगों ने चौक के पास पकड़ लिया और झोला छीन लिया। झोले में करीब 15 हजार रुपये होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed