फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man from the district has tested positive for dengue in Kanpur.

Fatehpur News: कानपुर में जिले का युवक मिला डेंगू संक्रमित

Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young man from the district has tested positive for dengue in Kanpur.
फतेहपुर। जिले में डेंगू संक्रमण के नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। अब कानपुर नगर से क्रॉस नोटिफिकेशन के जरिये जिले के युवक में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस वर्ष जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर की ओर से सीएमओ को भेजे गए पत्र में बताया कि प्रेमनगर निवासी युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 अक्तूबर को यूडीएसपी पोर्टल पर इसकी सूचना दर्ज हुई। सत्यापन में मरीज का संबंध जिले से पाए जाने पर सूचना कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इससे पहले जिले में डेंगू के 59 मामले सामने आ चुके थे।
विज्ञापन

इनमें हसवां ब्लॉक के खेसहन गांव का युवक और देवमई ब्लॉक के करछलपुर गांव की युवती भी शामिल हैं। नए मरीज के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि पिछले वर्ष जिले में डेंगू के 365 मरीज मिले थे। इस वर्ष अब तक संक्रमितों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया प्रभारी कीर्ति राजन ने बताया कि क्रॉस नोटिफिकेशन के जरिये कानपुर नगर से डेंगू संक्रमित युवक की सूचना मिली है। मरीज और उसके पते का सत्यापन कराकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed