{"_id":"69af1c1db2749bb18505001b","slug":"a-worker-died-when-a-mud-wall-collapsed-during-foundation-digging-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-150590-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नींव खोदाई के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नींव खोदाई के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-32-सुमित कुमार। स्रोत परिजन
फतेहपुर। ललौली कस्बे में रविवार को मकान की नींव खोदते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो हो गई। हादसे की जानकारी पर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया।
थाना क्षेत्र के सात आना मोहल्ले में फखरुद्दीन के मकान में रविवार दोपहर करीब तीन बजे नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी राकेश कुमार पटवा का पुत्र सुमित कुमार (18) मजदूरी कर रहा था। साथ में कई अन्य लोग भी मजदूरी कर रहे थे।
नींव के पास स्थित कच्ची दीवार अचानक गिर गई और सुमित मलबे में दब गया। आसपास मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सुमित अपने भाई दिव्यांशु (11) और बहन शिवानी (8) का बड़ा था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।