फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A woman stole Rs 3 lakh by selling the land twice.

Fatehpur News: भूमि का दो बार बैनामा कर महिला ने हड़पे तीन लाख रुपये

Sun, 28 Dec 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A woman stole Rs 3 lakh by selling the land twice.
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला ने एक ही भूमि का दो बार बैनामा कर तीन लाख रुपये की रकम हड़प ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी जंगबहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी ओमलता मौर्या के नाम मौहार गांव में भूमि दर्ज थी। सौदा तय होने के बाद 23 मई 2023 को उपनिबंधक कार्यालय बिंदकी में उन्होंने ओमलता को तीन लाख रुपये का चेक देकर भूमि का बैनामा कराया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद कार्यालय जाने पर जानकारी हुई कि ओमलता ने उसी भूमि का बैनामा पहले ही 17 अगस्त 2022 को मौहार गांव निवासी बालेंद्र के नाम कर दिया था।

धोखाधड़ी का पता चलने पर जंगबहादुर ने रुपये वापस मांगे तो ओमलता ने पहले समय मांगा बाद में रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed