{"_id":"68fbd104bd841a15c60edaee","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-textile-warehouse-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142823-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में आग लगी
विज्ञापन
फोटो-21-शार्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में आग लगी। संवाद
- फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
थरियांव। कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार दोपहर आग लग गई। गोदाम से धुआं उठते देख आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। व्यापारियों ने दमकल को सूचना दी और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गोदाम संचालक के मुताबिक आग से करीब 15 लाख के नुकसान की आशंका है।
थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी अर्जुन गुप्ता का बहरामपुर ओवरब्रिज के पास गोदाम है। वह कपड़ों का थोक और फुटकर कारोबार करते हैं। उनके गोदाम से आसपास के लोगों ने दोपहर करीब तीन बजे धुआं बाहर निकलता देखा गया।
व्यापारियों ने बिजली निगम को सूचना देकर पहले आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दमकल को जानकारी देकर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
तब तक गोदाम संचालक भी मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर खोला और आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया। करीब 20-30 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गोदाम संचालक ने बताया कि सीजन को देखते हुए करीब 15 लाख के ऊनी कपड़े रखे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

फोटो-21-शार्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में आग लगी। संवाद- फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।