फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A short circuit caused a fire in a bank, which was extinguished before it reached the lockers.

Fatehpur News: बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लॉकर तक पहुंचने से पहले बुझाई

Mon, 15 Dec 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a bank, which was extinguished before it reached the lockers.
फोटो-39-आग लगने के बाद पहुंचे आसपास के लोग। संवाद
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र की कोटिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं देख स्थानीय नागरिक और मकान मालिक बीनू सिंह ने शाखा प्रबंधक व दमकल कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। शाखा प्रबंधक धर्मवीर सिंह परमार ने बताया कि आग में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसमें एयर कंडीशनर (एसी), कंप्यूटर, दस्तावेज, कुर्सियां और टेबल जल गए।
विज्ञापन


एफएसओ विनय कुमार ने बताया कि आग इन्वर्टर के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग को लॉकर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया था।

फोटो-39-आग लगने के बाद पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

फोटो-39-आग लगने के बाद पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed