{"_id":"6a2da578eff654d1850f8e74","slug":"a-scuffle-broke-out-between-the-businessman-and-the-police-during-vehicle-checking-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156669-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी और पुलिस में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी और पुलिस में नोकझोंक
विज्ञापन
धाता। कस्बे के दीपनारायण चौराहे पर शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हो गई। संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।
कस्बा निवासी व्यापारी शिवम केसरवानी शुक्रवार शाम गोदाम से दुकान की ओर जा रहे थे। तभी वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी का चालान कर दिया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि व्यापारी दिनभर दुकान और गोदाम के बीच कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें अनावश्यक परेशानी होती है।
इस दौरान व्यापारी किशोरलाल, सुनील केसरवानी, विनय और पिंटू समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। बाजार क्षेत्र में चेकिंग से गतिविधियां प्रभावित होने का आरोप लगाया। कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। हालांकि बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने कहा कि नोकझोंक जैसी कोई स्थिति नहीं हुई। वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है।