{"_id":"698399fe8da49e78cb0937ba","slug":"a-rally-was-organised-to-create-awareness-about-cancer-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-148740-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रैली निकालकर कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रैली निकालकर कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो-33-विद्यालय में बच्चों को कैंसर से लड़ रहे मरीजों की मदद करने की शपथ दिलाते चेयरमैन। स्रोत
फतेहपुर। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों ने रैली निकालकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर कैंसर से डरना नहीं, डटकर लड़ना है और कैंसर को हराना है, सभी को समझाना है जैसे नारों के जरिये जागरूकता संदेश देती रहीं। रैली रामसनेही मेमोरियल अस्पताल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिला चिकित्सालय में समाप्त हुई।
रैली के बाद कॉलेज सभागार में भाषण, कविता पाठ और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक प्रियंका सिंह, प्रधानाचार्य विशाल सिंह और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
वहीं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से चेयरमैन और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। साईं सिटी इंटर कॉलेज जयराम नगर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल और महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशा, तंबाकू और कैंसरकारी उत्पादों से दूर रहने की सलाह दी गई।