फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A population of 2500 is facing electricity crisis for two days.

Fatehpur News: दो दिन से बिजली संकट से जूझ रही 2500 की आबादी

Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
A population of 2500 is facing electricity crisis for two days.
फोटो-26-जला ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-27-रोड पर झूलते तार। संवाद
- जीटी रोड पर नहर पुल से लेकर नीम टोला तक बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी

खागा। गर्मी में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में मंगलवार शाम से बिजली गुल है। वहीं बुधवार दोपहर दो बजे से चेयरमैन आवास के सामने रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से भी सप्लाई बंद कर दी गई। इससे करीब ढाई हजार की आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही।

कस्बे के जीटी रोड फीडर में मंगलवार सुबह पांच बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। मरम्मत करके दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन आधे घंटे में ही दो जगह तार टूटने के बाद दोबारा आपूर्ति बंद कर दिया गया। तार जोड़कर शाम पांच बजे सप्लाई चालू की गई तो 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। रात भर उपभोक्ताओं ने जैसे-तैसे समय काटा। सुबह पानी की समस्या विकराल हुई तो डिब्बा-बाल्टी लेकर लोग हैंडपंप पहुंच गए। निजी सबमर्सिबल लगाए लोगों के घरों में जनरेटर चलाकर पानी भरा गया। सबसे अधिक समस्या बीमार, बुजुर्गों व महिलाओं को उठानी पड़ रही है। शाम पांच बजे तक जीटी रोड नहर पुल से लेकर नीम टोला मुहल्ले तक की बिजली सप्लाई बंद रही। जेई डीडी सोलंकी ने बताया कि फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल कर देर शाम तक आपूर्ति बहाली का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed