{"_id":"5fa2fc588ebc3e276d6bb285","slug":"a-population-of-15-thousand-will-quench-thirst-with-the-project-of-9-crores-fatehpur-news-knp5924786177","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 करोड़ की परियोजना से प्यास बुझाएगी 15 हजार की आबादी .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 करोड़ की परियोजना से प्यास बुझाएगी 15 हजार की आबादी .
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने ब्लॉक क्षेत्र के चार गांवों के लिए अलग-अलग पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
चार गांवों में वहां की आबादी के अनुसार अलग-अलग क्षमता की पानी की टंकियां बनाई गई हैं, जो तकरीबन पंद्रह हजार लोगों की प्यास बुझाने में मददगार होंगी।
ब्लॉक क्षेत्र के कासिमपुर, रायपुर मुआरी, मोहम्मदाबाद एवं टिकरी ग्राम सभा में नौ करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकियों का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्माण सामग्री को भी देखा।
जल निगम के अधिशासी अभियंता खालिद अहमद ने बताया कि पानी की टंकी के निर्माण में टैंक 250 किलोलीटर, एक नलकूप, एक स्टाफ क्वार्टर, 600 कनेक्शन, 12 किलोमीटर पाइप लाइन की व्यवस्था की जा रही है।
इस मौके पर जल निगम के सहायक अभियंता सुनील वर्मा, सहायक अभियंता रबन गंगवार, अवर अभियंता जगदंबा प्रसाद, शक्ति भूषण, एसके वर्मा, एसबी वर्मा, एडीओ एजी अरुण कुमार रावत, अरविंद कुमार गौतम ,लालू सिंह,देव शरण द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।