फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fire broke out in the house a day before the girl's wedding procession.

Fatehpur News: युवती की बरात आने के एक दिन पहले घर में लगी आग

Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the house a day before the girl's wedding procession.
किशनपुर। युवती की बरात आने के एक दिन पहले सिलिंडर पाइप में रिसाव से आग लग गई। गृहस्थी व दहेज का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। परिवार का घटना से हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

अहमदगंज तिहार गांव निवासी मलखे की पुत्री की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। बुधवार शाम खाना बनाते समय आग लग गई। भीषण आग लगने पर परिवार के लोग घर से बाहर भागे। आग बुझाते-बुझाते करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति जल गई। मलखे निषाद ने बताया कि पुत्री रुची देवी की बरात बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव से आनी है। रिश्तेदारों व बरातियों के स्वागत के मिठाई बनाने का काम किया जा रहा था। सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि मलखे बेहद गरीब परिवार से हैं। परिवार पर बड़ी आपदा आई है। उधर, धाता थाने के हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से कल्यानपुर, कचरौली, पलवा में फसल में आग लगी। कचरौली गांव के सत्येंद्र की पांच बीघा फसल जली है।
विज्ञापन



-----

पुरानी रंजिश में पीलू तले चौराहे पर मारपीट
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते पीलू तले चौराहे पर मंगलवार रात मारपीट हो गई। शेखपुर उनवा निवासी अमित यादव व बाकरगंज निवासी सलमान मारपीट में घायल हुए। मामले की पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग एक सभासद के पुत्र बताए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
महिला ने जेवर व नकदी गायब करने का लगाया आरोप
खखरेरू। थाना क्षेत्र की बैरी निवासी गोवर्धन चौरसिया की पुत्री रूबी ससुराल से मायके आ रही थी। वह खागा से कोट के लिए बस में बैठी थी। उसके पास ट्रॉली बैग था। बस कंडक्टर ने छत पर रखा दिया था। मायके आने पर रूबी को बैग में कपड़े मिले। रूबी का आरोप है कि बैग में रखे 17 हजार रुपये, तीन अंगूठी, तीन सेट कान के टाप्स, मंगलसूत्र सेट, पायल तीन सेट, बिछिया चोरी हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed