फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fair of faith will be held at the tomb of Paramhans Munnu Baba.

Fatehpur News: परमहंस मुन्नू बाबा की समाधि स्थल पर लगेगा आस्था का मेला

Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A fair of faith will be held at the tomb of Paramhans Munnu Baba.
फोटो-07-संत परमहंस मुन्नू बाबा। संवाद
खागा। विजयीपुर ब्लॉक के मझटेनी गांव स्थित परमहंस संत मुन्नू बाबा की समाधि स्थल पर नौ और 10 जून को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले में भंडारे, रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि परमहंस संत मुन्नू बाबा के समाधि लेने के बाद वर्ष 1992 से यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन लगातार होता आ रहा है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु समाधि स्थल पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने, उन्हें मंदिर तक पहुंचाने तथा दर्शन के बाद भंडारा और मेला स्थल तक सुचारु रूप से ले जाने की जिम्मेदारी समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण निभाएंगे। महेश तिवारी, शेषनारायण गुप्त, शिवचरन विश्वकर्मा व प्रेम लोधी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

फोटो-07-संत परमहंस मुन्नू बाबा। संवाद

फोटो-07-संत परमहंस मुन्नू बाबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed