फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A deadly axe attack on a youth, FIR against two people including a woman

Fatehpur News: युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, महिला समेत दो पर प्राथमिकी

Tue, 10 Mar 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A deadly axe attack on a youth, FIR against two people including a woman
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक युवक को घर से बहलाकर ले जाने के बाद उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। घायल युवक ने किसी तरह फोन से कॉल कर परिजन को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सूरत का पुरवा रसूलपुर भंडारा गांव निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि मुतुरिया नगर निवासी गुड्डू शनिवार शाम बाइक से उसके घर आया था। वह उसके भाई ईदल को बाइक पर बैठाकर बरूवनपुर गांव की ओर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मुंह ढके एक महिला ने ईदल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुड्डू और महिला ने मिलकर उस पर कई वार किए। इसके बाद हमलावर उसे मृत समझकर एकौनागढ़ गांव के पास सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल ईदल ने किसी तरह फोन कर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed