फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रधानमंत्री के पुतले को फांसी पर लटकाया

प्रधानमंत्री के पुतले को फांसी पर लटकाया

Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिंदकी(फतेहपुर)। एफडीआई, डीजल मूल्य वृद्धि और सब्सिडी युक्त रसोई गैस सिलेंडर सीमित करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में भाजपा और सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने बिंदकी की सड़कों पर घूम-घूम कर बाजार बंद कराया। भाजपा ने पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल की अगुवाई में प्रधानमंत्री के पुतले को विरोध स्वरूप फांसी पर लटकाया। वहीं, सपा व्यापार सभा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिंदकी में सभी बाजार बंद रहे। भाजपाइयों ने जुलूस निकाला। इसके बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के पुतले को फांसी पर लटका कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर वीरेंद्र दुबे, दिनेशचंद्र दीक्षित, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। बाद में भाजपाइयों ने घूम-घूम कर बाजार बंद कराया।
विज्ञापन

उधर, सपा व्यापार सभा ने भी नगर की सड़कों पर घूम-घूम कर बंद का आह्वान किया। सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष ओमी यादव के नेतृत्व में पदम ओमर, शाकू, लक्ष्मीशंकर, कामता यादव, राजेश तिवारी आदि ने प्रधानमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली, बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सपाइयों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुधीर यादव, अनीश श्रीवास्तव, डायमंड, पंकज यादव, महेंद्र अगिभनहोत्री, मनू उमराव आदि मौजूद रहे। उधर, मुरादीपुर में विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक शैलेश सिंह कछवाह, पप्पू गौतम, मुनीस विश्वकर्मा अजय सिंह आदि ने जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed