{"_id":"76595","slug":"Fatehpur-76595-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत
Fatehpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला मोहल्ला में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक को गोली मारी गई या उसने खुदकुशी की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।
मुराइन टोला स्थित शत्रुघभन सिंह के मकान से शुक्रवार रात नौ बजे की करीब कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनी गईं। इस मकान में बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी का दफ्तर है। घटना के बाद मकान के बाहर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पता चला मकान मालिक शत्रुघभन सिंह के इकलौते पुत्र विवेक की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल यशवीर सिंह समेत सीओ एके सिन्हा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाल विकास दफ्तर के ऊपर हिस्से में रहने वाले मकान मालिक की बहू रश्मि सोफे पर बदहवास हालत में बैठी मिली। कई महिलाएं उसे सांत्वना देने का प्रयास कर रही थी। सीओ फोर्स के साथ जब मकान मालिक को विवेक सिंह के कमरे से बाहर निकालने के लिए आगे बढ़े स्थानीय लोगों ने उन्हे रोक दिया। लोगों ने आरोप लगाया पुलिस के कारण ही विवेक ने आत्महत्या की है। बताया जाता है हाल ही में किराएदार ने झूठे आरोप लगाकर विवेक से न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी पत्नी रश्मि से भी भी बदसलूकी की थी। विवेक के मित्र ने बताया कुछ देर पहले ही वह विवेक से मिलकर गया था। विवेक किराएदार के साथ हुए विवाद से काफी परेशान था। शत्रुघभन सिंह मूलत: जाफरगंज थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा गांव के निवासी है। खबर लिखे जाने तक विवेक का शव कमरे से निकाला नहीं जा सका था।