{"_id":"76402","slug":"Fatehpur-76402-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों के निर्माण में ढिलाई पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों के निर्माण में ढिलाई पर प्रशासन सख्त
Fatehpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नहरों की व्यवस्था दुरुस्त करने में बरती जा रही लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्य विकास अधिकारी ने इसके लिए अधिशाषी अभियंता निचली गंगानहर को कड़े निर्देश जारी करते हुए निर्माण कार्य में बरती गई लेटलतीफी पर जवाबतलब किया है। साथ ही निर्माण कार्य समय पूरा कराए जाने के निर्देश दिए है।
आधा दर्जन रजबहों का पक्का निर्माण कराया जाना है। इनमें हथगाम ब्लाक में तीन किमी चंपतपुर रजबहा, बहुआ विकास खंड क्षेत्र में चार किमी लंबा मुत्तौर रजबहा सहित आधा दर्जन रजबहों का निर्माण तथा मरम्मत शामिल है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए का स्टीमेट तैयार किया गया था। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया। बावजूद इसके महीनों बीतने के बाद भी अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। इस बारे में अधिशाषी अभियंता निचलीगंगा नहर कप्तान सिंह ने बताया कि मुत्तौर माइनर में काम चल रहा है। इसे शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। उन्होने बताया करीब बीस लाख रुपए की धनराशि निर्माण के लिए विभाग में है। शीघ्र टेंडर कराकर अन्य कार्य शुरू कराए जाएंगे।