{"_id":"36-203342","slug":"Fatehpur-203342-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी समेत हजारों का माल बटोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नकदी समेत हजारों का माल बटोरा
Fatehpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनिहां(बिंदकी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में एक मकान में चोरों ने छत के पीछे से चढ़कर बक्से में रखी 60 हजार रुपये नकदी व ढाई सौ ग्राम चांदी पार कर दिया। परिजनों को जब सुबह चोरी के घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दिया है। शनिवार की रात शहबाजपुुर निवासी गोरेलाल पासवान के घर में पीछे के रास्ते से आए चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़े इन बक्सों में रखी साठ हजार रुपये की नगदी व ढाई सौ ग्राम चांदी पार कर दिया। घटना के समय गृह स्वामी अपने परिवार के साथ बरामदे में सोया हुआ था। चोरी की घटना की जानकारी सुबह हो पाई गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाकर माल बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन