{"_id":"36-196844","slug":"Fatehpur-196844-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन में खूब थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन में खूब थिरके श्रद्धालु
Fatehpur
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/हुसैनगंज। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...गीतों के साथ भक्तों ने गणेश प्रतिमा का भू विसर्जन किया। अलग अलग स्थानों पर भक्तों ने विनायक की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन के बीच श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया और विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। शहर के राधानगर इलाके से भक्तों ने गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली इसके बाद भृगुधाम भिटौरा में मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा राधानगर से चौक होते हुए बाकरगंज पहुंची। यहां जगह जगह स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों द्वारा विघ्नहर्ता मंगलकारी प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इसी प्रकार पुरानी बाजार हुसैनगंज में मूर्ति स्थापित हुई थी जिसका भू विसर्जन सोमवार को किया गया। सुबह पहले भक्तों ने आरती करते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद कस्बे में गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष महेश गुप्ता, सुद्धू गुप्ता, दीपू महराज सहित अनेक भक्त रहे।
विज्ञापन