{"_id":"36-183538","slug":"Fatehpur-183538-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने खाली कराया छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खाली कराया छात्रावास
Fatehpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद/ बिंदकी। कस्बे के अंबेडकर नगर के बद्री प्रसाद शिक्षा सदन छात्रावास में अवैध कब्जे को प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने खाली कराकर प्रबंधक व घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी को सौंप दिया है।
अंबेडकर नगर के बद्री प्रसाद शिक्षा सदन में कस्बे के लालजी कुशवाहा, विशम्भर सविता, रामसजीवन, गया देवी सहित दो दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। प्रबंधक व घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इसे खाली कराने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने बिंदकी तहसील प्रशासन को छात्रावास खाली कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के अनुपालन में नायब तहसीलदार सुनील पटेल व जहानाबाद थाने के पुलिस कर्मचारियों ने तीन दिन पहले इसे खाली करने के लिए कब्जेदारों को हिदायत दी थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार व एसएचओ रत्नेश भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर कब्जेदारों से कब्जा हटवा दिया और छात्रावास की चाभी घाटमपुर विधायक के सुपुर्द कर दी है।