फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   किशोरी को बंधक बना गैंगरेप

किशोरी को बंधक बना गैंगरेप

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खखरेरू/फतेहपुर। दो दिन पहले किशोरी को अगवा करके नलकूप में बंधक बनाकर प्रधान और उसके साथियों ने गैंगरेप किया। आरोपियों को दुस्साहस यह था कि बेटी को बचाने आए पिता पर भी फायरिंग करके दौड़ा लिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर घटनास्थल से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्रधान समेत साथियों पर दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 28 फरवरी की शाम घर के समीप हैंडपंप में पानी भरने के लिए गई थी। देर तक घर नहीं लौटी थी। खोजबीन के लिए खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में प्रधान धर्म सिंह के नलकूप से बेटी की चीख सुनाई दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसे देखते ही प्रधान ने उस पर तमंचे से फायर झोंक और जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा लिया। मामले की सूचना उसने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के साथ प्रधान के नलकूप पहुंचा। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर प्रधान और साथी फरार हो गए। बेटी ने बताया कि अगवा करके नलकूप में लाया गया। उसके साथ बाजीराम लोधी पुत्र हीरालाल, शिवमिलन लोधी पुत्र जवाहर लोधी, रामू लोधी पुत्र गोविंद, प्रधान धर्म सिंह पुत्र गंगा विशुन लोधी निवासी केशवपुर के वटमई ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। एसएचओ भानूप्रताप पटेल ने बताया कि मामले की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिक ल कराया गया है।
विज्ञापन


दुष्क र्म का प्रयास कर की लूटपाट
- जंगल शौचक्रिया के लिए गई थी महिला
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शौचक्रिया को महिला से गांव के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर लूटपाट करके भाग रहे आरोपी को दबोचकर महिलाआें ने पीटा। एसएचओ एमवी निरंजन ने बताया कि मामले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह सुबह खेत गई थी। जहां घात लगाए राकेश लोधी ऊर्फ सिमार निवासी कोरसम बैठा था। आरोपी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने चीख पुकार मचाकर विरोध किया। तभी गले से मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के टप्स लूूट करके भागने लगा। चीख पुकार सुनकर गांव की महिलाएं आ गई। महिलाओं ने घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
फतेहपुर। जाफरगंज थाना पुलिस ने शनिवार को महिला से खेत में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने शनिवार को आरोप लगाए थे कि उसके साथ गांव के ही फूल सिंह यादव पुत्र लोहा सिंह ने खेत में जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर पिटाई करके गले से सोने की जंजीर लूट ले गया है। पुलिस ने शनिवार को मामले के जानकारी में आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed