फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सड़कों पर भरा पानी नगर पंचायत अंजान

सड़कों पर भरा पानी नगर पंचायत अंजान

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खागा। बरसात से हुए जलभराव के 12 घंटो के बाद भी नगरपंचायत प्रशासन हरकत में नहीं आया है। शुक्रवार को हुई बारिश से अधिकांश सड़कों में जलभराव हो गया था। किशनपुर रोड से चौड़ाखेर मोहल्ले की जाने वाली सड़क पर उसी तरह जलभराव बना रहा। मोहल्ले के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के रामचंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, उमेशचंद्र, ने बताया कि नाला चोक हेा जाने से पानी नही निकल रहा है। इस नाले की सफाई महीनों से नही हुई। जिससे जलभराव की समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन


खून चूस रहे मच्छर
फॉगिंग मशीनें खराब
- अधिक खर्च बताकर चेयरमैन ने झाड़ा पल्ला
- मच्छर जनित बीमारियों से घर-घर मरीज
जहानाबाद / बिंदकी। बदले मौसम के मिजाज से मच्छरों ने अपना जाल बिछा लिया है। कस्बे में लगे कूड़ों के ढेरों व नालियों की सफाई न होने से मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। दिन और रात में मच्छरों के आतंक से बाशिंदे परेशान हैं, लेकिन नगर पंचायत में रखी दो फागिंग मशीने शो पीस बनी हैं।
विज्ञापन

कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने व गंदगी के कारण मच्छरों के बढ़े प्रकोप का दंश नागरिक झेल रहे है। इनसे बचने के लिए लोग तरह तरह के मार्टीन, क्वायल, तेल, आल आउट आदि का प्रयोग कर रहे है, पर इनका असर मच्छरों पर नहीं पड़ रहा है। कस्बे में लंबे समय से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है, मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने लाखों रुपए खर्च करके दो फागिंग मशीनों को खरीदा था, जिनका प्रयोग एक दो बार ही किया गया है। इसके बाद से यह मशीनें शोपीस हैं। कई बार सभासदों ने नगर पंचायत की चेयरमैन से फागिंग मशीन चलवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि आर्थिक बोझ अधिक पड़ जाएगा। इसके चलते कस्बेवासी अपना खून इन मच्छरों से पिलाकर संक्रामक बीमारियों से जूझने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमनगर में बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा खुली
खागा। प्रेमनगर में बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ किया गया है। शाखा का उद्घाटन करते हुए प्रबंधक जेएस पांडेय ने कहा कि अपनी कुशल कार्य क्षमता से योजनाओं को सुदूर क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। शाखा प्रबंधक कृण्णचन्द्र ने कहा कि ग्रामीण अंचलाें में जन जन तक राजकीय योजनाओं को अमली जामा पहनाने एवमं बैकिं ग सुविधाए प्रदान करने के लिए बैंक तप्पर है। इस मौके पर विनय कुमार,आदित्य पटेल,वली उल्ला,आसुतोश,सुगीव यादव,उमर मोहम्मद आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।


प्रसूताओं से हो रही है अवैध वसूली
खागा। सीएचसी हरदों में प्रसूताओं से इंजेक्शन लगाने के नाम पर उगाही की जा रही है। प्रसूताओं के तीमारदार जच्चा-बच्चा के स्वस्थ्य होने के लिए मजबूरी में इंजेक्शन के नाम पर रुपए देते हैं। प्रसूता सीमा देवी, सुनीता, हाजरा, बोरीबाई ने इंजेक्शन लगाने के लिए दो सौ रूपए लिए गए है। चिकित्साधिक्षक भूपेश द्विवेदी ने बताया कि इंजेक्शन के नाम पर वसूली संज्ञान में नही है। जानकारी करके रुपए लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


राशनकार्डों के सत्यापन में खेल

- प्रारूपों में अपात्रों के नाम किए दर्ज
- प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत

खागा। ऐरायां विकास खंड के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गौंती में राशन कार्डों के सत्यापन में कोटेदारों ने जमकर खेल किया। पात्र बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारको के प्रारूपों में अपात्रों के नाम भर दिए। इनके नामों के ऊपर सफेदी लगाकर अपात्रों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। इस कारनामे को अंजाम देने में प्रति अपात्रों से 500 रूपए वसूले गए हैं। कोटेदारों की इस कारनामे के खिलाफ ग्राम प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की है। प्रधान वलीउल्ला ने बताया कि कोटेदारों ने सत्यापन प्रारूपों में बीपीएल लाभार्थी मुमताज अहमद की जगह अपात्र हिसामउद्दीन, सुखलाल के नाम पर भैरव प्रसाद, रामविशाल के नाम पर सुरेश कुमार और अंत्योदय लाभार्थी रामखेलावन के स्थान पर अपात्र रामचंद्र का नाम प्रारूप में दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस तरह करीब 52 पात्र लाभार्थियों को हक से वचिंत कर अपात्रों केा हक देने का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदारों ने हर एक से 500 रुपए लेकर यह अवैध काम किया है। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामला सही पाया गया तो कोटेदारों की दुकानें निरस्त कर दी जाएंगी, और रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed