फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला ने आग लगाकर दी जान

महिला ने आग लगाकर दी जान

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने शुक्रवार दोपहर आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे हैं। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अकीलाबाद गांव निवासी हरभजन सिंह की पुत्री रीता की शादी गांव के ही पप्पू कछवाह से हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। दंपति के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पप्पू घर से बाहर चला गया था। महिला ने दोपहर को घर के अंदर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की है। पुलिस को मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed