फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डबल मर्डर में आठ नामजदों के खिलाफ वारंट जारी

डबल मर्डर में आठ नामजदों के खिलाफ वारंट जारी

Wed, 04 Sep 2013 05:36 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 04 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दोहरा हत्याकांड के आठ आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने वारंट जारी किया है। इसके साथ ही अधिक दिन बीते तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव प्रधान सरोज देवी के पति रज्जन तिवारी और उनके साथी छेद्दू त्रिवेदी हत्याकांड में पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद किया है। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पड़ताल शुरू करने के लिए वारंट की अर्जी लगाई थी। सीजीएम कोर्ट के आदेश पर बुधवार दोपहर को थाना पुलिस को आठ आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। जिससे अब पुलिस को आरोपियों की तलाश में आड़े आने वाले कानूनी दांवपेंचों का सामना नहीं क रना पड़ेगा। पुलिस गैरजनपदों तक आसानी से वारंट के सहारे हत्यारों को दबोच सकेगी। एसओ जितेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि सीजीएम कोर्ट से वारंट हासिल हो चुका है। अगर आरोपी दस दिन में नहीं पकड़े गए तो तो वह प्रक्रिया के मुताबिक घरों की कु र्की का आदेश लेकर कार्रवाई करेंगे।
पुलिस की चारों टीम खाली हाथ लौटी
फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड में तीन दिन बाद भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सारे आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इसको दबोचने के लिए चार थानों की फोर्स लगाई गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नौगांव प्रधान सरोज देवी के पति रज्जन तिवारी और उनके साथी छेद्दू की तीन दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के अधिवक्ता भाई देवेन्द्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने सुशील शुक्ला, विवेक शुक्ला, अतुल पुत्र रविशंकर शुक्ला, दिलीप शुक्ला पुत्र चंद्रनाथ, फु न्नर पुत्र कैलाश शुक्ला, विजेन्द्र पुत्र विनोद दुबे, दिनेश रैदास पुत्र राजबहादुर व राजाराम रैदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी के आदेश पर मुजरिमों को पकड़ने के लिए मलवां, थरियांव, हथगाम समेत थाना पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर खंगालने के बाद गैर जिलों में भी दबिश मारी पर कुछ हाथ नहीं लगा। यहां तक कि पुलिस ने गैरजनपद में रहने वाले रिश्तेदारों के घर में गुपचुप तरीके से दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जबरदस्त दबाव बनाए रखा है। दबाव के चलते अधिक दिनों तक हत्यारोपी बच नहीं पाएंगे। पुलिस के पास ही आरोपियों को सरेंडर होने की उम्मीद ज्यादा है।

सीमावर्ती जिलों में छिपे होने का शक
फतेहपुर। पुलिस की टीमें सरेनी, लालगंज, असनी, बछरावां, डलमऊ समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे पड़ चुके है। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपियों ने किसी नजदीकी रिश्तेदारों के घर में शरण लेने की बात पुख्ता हो चुकी है। आरोपियों के सीमावर्ती जिला रायबरेली में होने के प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed