फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आस्था के रस में डूबे शिव भक्त

आस्था के रस में डूबे शिव भक्त

Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन में हर ओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। शिवालयों में हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर एवं मोटे महादेव मंदिर में प्रमुख तौर पर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। मंगलवार को मोटेमहादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच आचार्य चुन्नीलाल एवं अमित ने अभिषेक कराया। पंचामृत, बेलपत्र, जल, शहद आदि से अभिषेक के पश्चात विधि-विधान से भगवान मोटे महादेव का शृंगार किया गया। इससे पहले सोमवार को सुदंरकांड का भव्य अनुष्ठान पीठ के महंत रामकृष्णदास के निर्देशन में हुआ। शाम को आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान श्रीचंद्रशुक्ल, लालशुक्ल, हरिचंद्र, जयकरण शुक्ल, युगल दीक्षित, रेखा, ऋचा, पूजा आदि मौजूद रहे। महंत ने बताया कि पूरे सावन अनुष्ठान जारी रहेगा।
विज्ञापन

अल्लीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मलवां स्थित ऐतिहासिक बूढ़े बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का ताता लग जाता है। दूर-दराज के गांवों से आकर श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करते हैं। शाम को भजन-कीर्तन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed