फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दो जगह सेंध लगाकर ले उड़े लाखों का माल

दो जगह सेंध लगाकर ले उड़े लाखों का माल

Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
असोथर। दुस्साहसी चोरों ने सोमवार की रात एक घर की दीवार से सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलिया मजरे सातों जोगा निवासी दयाराम का पुत्र जयपाल दरवाजे में अपने परिवार के साथ सो रहा था। रात को चोर पीछे की दीवार से सेंध लगाकर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर बक्से, अटैचियां उठा ले गए। सुबह परिजन घर के अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
भुक्तभोगी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरो ने 250 सौ ग्राम चांदी की तोड़िया, 500 ग्राम चांदी हाफपेटी, तीन तोले की सोने की जंजीर समेत 50 हजार नकदी चोरी कर ली। उसने बताया कि छोटा भाई कानपुर में नौकरी करता है। घरेलू काम की वजह से नकदी भेजी थी जिसे चोर ले गए।
विज्ञापन

खखरेरु प्रतिनिधि के मुताबिक चोरों ने सोमवार की रात परदेश से लौटे युवक के घर में सेंध लगाकर हजारों का माल साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गेरिया निवासी भोला प्रसाद प्रजापति पत्नी रामरती व पुत्र राजेश व उसकी पत्नी बीती रात घर के आंगन में सो रहे थे। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में दाखिल हुए। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 75 हजार के जेवरात, 10 हजार नकद, 25 हजार कीमत के नए कपड़े रखे थे। सारा माल चोर उड़ा ले गए। उसका बेटा कुछ दिन पूर्व परदेश से कमाकर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed