{"_id":"36-145336","slug":"Fatehpur-145336-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दौड़ाकर मारीं तीन गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दौड़ाकर मारीं तीन गोलियां
Fatehpur
Updated Wed, 07 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पुरानी रंजिश में सोमवार की रात एक युवक को दौड़ाकर तीन गोलियां मारी गईं। फायरिंग की आवाज पर परिजन व ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रिफर किया गया है। दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हथगाम थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के जगतपाल यादव का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सोमवार की रात जंगल से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उदयभान, उसके भाई संजय व बेटे धंनजय यादव समेत चार लोगों ने घेर लिया। युवक के भागने पर चारों ने तमंचों से फायरिंग की। गोलियां लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कानपुर रिफर कर दिया गया।
घायल के भाई विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। वह जेल से सोमवार की शाम ही छूटकर आया है। दो माह पूर्व जेल से घायल भाई छूटा था। उसके साथ के प्रमोद और मनोज जेल में ही बंद है। उन पर उदयभान के पुत्र झल्लर की हत्या का आरोप है। इसी रंजिश के चलते उसके भाई की गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया गया है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की पड़ताल की जा रही है।