फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों में शुक्रवार को दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई है। एक हादसे में दो लोग घायल हो गए है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी 60 वर्षीय झल्लू सुबह इलाज कराने के लिए गोपालगंज सीएचसी जा रहा था। गांव के मोड़ के समीप ही सामने से आए बाइक सवार गणेश निवासी ढकौली कोतवाली सदर ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया। हादसे में बाइक चालक युवक और बाइक में बैठी उसकी रिश्तेदार महिला अनारकली पत्नी छोटेलाल निवासी ममरेजपुर थाना कल्यानपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उधर खागा कोतवाली क्षेत्र में चिलकापुर गांव के समीप रेलवे लाइन में एक 26 वर्षीय युवक को शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



दो घरों से लाखों की चोरी
-तांबेश्वर नगर में सिपाही के घर हुई वारदात
-मलवां थाना क्षेत्र में चोरो ने की घटना
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात दो घरों से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले दर्ज करके पड़ताल में जुटी है। शहर में सिपाही के घर का चोरो ने ताला तोड़ डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांबेश्वर नगर निवासी बलराम सिंह गैरजनपद में सिपाही के पद पर तैनात है। अपने साथ ही परिवार को रखे हुए है। तांबेश्वर मंदिर स्थित मकान के एक कमरे में उसका सारा सामान रखा हुआ है। बकाया कमरों में किराएदार रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व एक किराएदार भी कमरे में ताला लगाकर गांव चला गया था। शुक्रवार सुबह मकान मालिक सिपाही व किराएदार के कमरों के ताले टूटे अन्य किराएदारों ने देखे। घटना देखकर किराएदार हैरान रह गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल मो. शरीफ खां व चौकी इंचार्ज आबूनगर आरके पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पड़ताल की है। सूचना पर आए भुक्तभोगी ने बताया कि चार लाख के जेवरात अलमारी का लाकर तोड़कर चोरी किए गए है। घटना को लेकर किराएदारों में हडकंप मचा रहा है। कोतवाल का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर मलवां थाना क्षेत्र के रामपुर पचभीटा गांव निवासी बालकृष्ण अपने परिवार के साथ छत में सोए थे। रात को मुख्य दरवाज की कुंडी काटकर चोर घुस गए। चोरो ने कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़ डाला। लाकर से एक लाख रुपए की नकदी, दो लाख रुपए के जेवरात पार क र दिए हैं। भुक्तभोगी का एक मोबाइल में घटना में चोरी हुआ है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अज्ञात चोरो के खिलाफ दर्ज किया है।


शराब के नशे में मिले टीचर और अनुचर
खागा। प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक शिक्षण कार्य के समय धूम्रपान तो बेरोकटोक करते हैं। कुछ शिक्षक तो स्कूल में ही शराब पीकर आराम से चारपाई में लेटे रहते हैं और नशा उतरने के बाद स्कूल बंद करके चले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ऐरायां विकास खंड के भैरवंा कला जूनियर हाई स्कूल में मिला। खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि औचक निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक बदलू शराब के नशे में चारपाई में लेटे मिले। अनुचर मनोज कुमार भी शराब के नशे में मिला। उन्हाेंने प्रधानाध्यापक व अनुचर को चेतावनी दी कि अगर दोबारा शराब पिए स्कूल में मिले तो सेवा बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।


घरेलू कलह से क्षुब्ध दंपति कुएं में कूदे
दो युवकों ने किसी तरह निकाला
अस्पताल में भर्ती युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
खखरेरु। परिवारिक कलह से ऊबकर शुक्रवार दोपहर दंपति ने कु एं में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बचाकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राजेन्द्र की 26 वर्षीय पत्नी रिंकी का कई दिन से सास भानमती से घरेलू मामले को लेकर विवाद चल रहा था । रोज के विवाद से राजेन्द्र तंग आ गया था। शुक्रवार दोपहर गांव के चौरापर कुएं में राजेन्द्र ने छलांग लगा दी। पति के पीछे-पीछे पहुंची रिंकी इससे सकते में आ गई। इसके बाद चीखते हुए रिंकी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। दंपति के कुएं में कू दने की घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अवधेश व राजेश दंपति को बचाने के लिए रस्से के सहारे कु एं में उतरे। दोनों के अथक प्रयास से दंपति को किसी तरह कुएं से निकाला गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की तबियत में सुधार है जबकि युवक की हालत नाजुक बताई जाती है।


छत ढहने से बहन की मौत, भाई गंभीर
खखरेरु/खागा। घर ढहने से झूला झूल रहे भाई- बहन शुक्रवार दोपहर को मलबे में दब गए। परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में बालिका को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं उसके भाई की हालत गंभीर है।

खखरेरु थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार का 10 वर्षीय पुत्र रवी अपनी छोटी बहन रीना (7) के साथ घर में पड़े झूले में झूल रहा था। अचानक बरामदे की छत ढह गई। मलबे में भाई- बहन दब गए। छत ढहने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों के प्रयास से दोनों को मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। अस्पताल में डाक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं बालक की तबियत नाजुक बताई जाती है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed