{"_id":"36-144580","slug":"Fatehpur-144580-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चला धरे गए मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चला धरे गए मनचले
Fatehpur
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आईटीआई रोड में कोचिंग संस्थानों के आसपास फिल्मी अंदाज में बाइकों से स्टंट दिखाने वाले मनचले युवाओं को गुरुवार शाम सघन अभियान के तहत धर दबोचा गया। पुलिस ने ऐसे युवाओं को चिन्हित और चालान की कार्रवाई करके अंतिम हिदायद दी है। दोबारा फं सने में कड़ी कार्रवाई के दायरे में होगें। शहर के आईटीआई रोड में स्थित कोचिंग सेंटरों के आसपास प्रतिदिन मनचलों को जमावड़ा रहता है। मामलों की शिकायतों पर सीओ वंदना सिंह महिला सिपाहियों की फोर्स के साथ गुरुवार शाम चेकिंग अभियान छेड़ा। स्पोर्ट्स बाइकों से स्टंट दिखाते हुए आने-जाने वाले कई मनचले धरे गए। हाल यह रहा कि तूफानी रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। लेकिन सीओ के सामने हाथ जोड़कर बख्स देने की गुहार लगाई। उसका कहना रहा कि अब दोबारा बेफिजूल इस रोड में नहीं आएगा। वह रिश्तेदारी में शहर मुंबई से आया है। माफ कर दिया जाए। कैमरों से पुलिस ने 21 मनचलों की तस्वीरें ली है। उनको हिदायत दी है कि दोबारा ऐसी करतूतें करते दिखाई पड़े तो सीधे जेल की हवा खिलाई जाएगी। कई युवाओं के पैरेन्ट्स भी आए। सीओ ने कम उम्र में कैसे बच्चों को बाइक थमाने की बात कहते हुए पैरेन्ट्स को भी सबक सिखाया। अभियान में कुल 10 का चालान व 2 बाइकें सीज की गई हैं। एसपी शिवसागर सिंह ने बताया कि आईटीआई रोड में शोहदों के मंडराने की शिकायतें आ रही थी। इस बाबत अभियान चलवाया गया है। अभियान लगातार शोहदों के खिलाफ चलाया जाएगा।
इंसेट
लगातार शिकायतों पर चला अभियान
आईटीआई रोड में बुधवार की शाम एक कोचिंग संस्थान के छात्रों व बाहर के कुछ युवाओं के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर रोड में मारपीट की जाती रही। मामले की सूचना पर सीओ वंदना सिंह मौके पर पहुंची थी। सीओ ने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना लगातार आ रही थी। अब अराजकता का खात्मा आईटीआई रोड से जल्द हो जाएगा। इसलिए गुरुवार से अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
इंसेट
लगातार शिकायतों पर चला अभियान
आईटीआई रोड में बुधवार की शाम एक कोचिंग संस्थान के छात्रों व बाहर के कुछ युवाओं के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर रोड में मारपीट की जाती रही। मामले की सूचना पर सीओ वंदना सिंह मौके पर पहुंची थी। सीओ ने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना लगातार आ रही थी। अब अराजकता का खात्मा आईटीआई रोड से जल्द हो जाएगा। इसलिए गुरुवार से अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन