फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिले में गंगा-यमुना उफान पर

जिले में गंगा-यमुना उफान पर

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
बहुआ/चौडगरा। दोआबा के दोनो किनारों में अपनी अपनी जगह गंगा और यमुना ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। 70 किमी लंबी यमुना पट्टी का बड़ा दायरा बाढ़ की चपेट में आ गया है। यमुना कटरी में बसने वाले सैकड़ों गांवों के लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं गंगा ने भी फिर से तांडव मचाना शुरू कर दिया है। लाखों की फसल नुकसान हो गई है। हजारों की आबादी पलायन करना शुरू हो गई है। इस बीच हरकत में आए प्रशासन ने दौरा शुरू कर दिया है। यमुना कटरी स्थित ललौली के मजरे पलटू पुरवा, दसौली, उरौली, अढ़ावल, कोड़ार महना, हड़ाही, मनाही, धोबिया आदि क्षेत्र यमुना की कटान की जद में आ गए हैं। आलम यह है कि हड़ाही निवासी वसंत सिंह, देवी चरन सिंह, रामू, आनंद पाल सिंह, दलजीत सिंह, रामबरन सिंह की करीब साढ़े तीन सौ बीघे जमीन कटकर यमुना में ही बिलीन हो गई है। यही नहीं हजारों बीघा जमीन यमुना में डूब गई जिससे खेतों में बोई गई तिली की फसल बरबाद हो गई। ललौली कस्बे में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी घुस आया है। आलम यह है कि यहां के कुछ मोहल्लों में नाव चलने लगी हैं। साफ सफाई व्यवस्था धड़ाम होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर, गंगा एक बार फिर उफना चुकी है। जिससे कटरी के लोग खेतीबाड़ी को लेकर फिर से चिंतित हो उठे हैं। गंगा के करीब स्थित आशा अभयपुर के समस्त 14 मजरों में पानी घुस गया है। इन मजरों के बाशिंदे मजरों को खाली कर चुके हैं। यहां के संपर्क मार्ग भी कट चुके हैं। यहां गुनीर क्षेत्र के कई मजरे पानी की जद में आ चुके हैं। हर घंटे एक से दो सेमी बढ़ रहा जलस्तर अभी और विकराल रूप लेने की स्थिति में आ गया है।
विज्ञापन


सुध लेने पहुंचे सपा नेता
पीड़ितों की हकीकत जानने के लिए सपा नेता फखरुद्दीन गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बताया कि उन्होंने टेलीफोन से सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव जी से बात कर यथा स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed