{"_id":"36-144571","slug":"Fatehpur-144571-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन होगा
Fatehpur
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत होने वाले कार्यों में अभी तक कितना काम हुआ है और जच्चा और बच्चा को कितने टीके लगाए जा चुके हैं और अभी कितने टीके लगाया जाना अभी बाकी है। इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों को अब तक हुए टीकाकरण अभियान के आंकडें ऑनलाइन फीड करने का आदेश दिए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक साल में औसतन एक वर्ष में 30 से 35 हजार बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्म लेते हैं। ऐसे मामलों में सालभर में बच्चे और उसे जन्म देने वाली मां को कई नियमित टीके लगाए जाते हैं। ऐसे में मां और बच्चे को कब-कब और कितने-कितने टीके लगवाए जाते हैं। इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिहाज से जिलाधिकारी ने परियोजना की ऑनलाइन फीडिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत अभी तक में 12 हजार जच्चा-बच्चा की फीडिंग करवाई जा चुकी है। जबकि फिलहाल 70 हजार लोगों की फीडिंग करवाई जानी थी। सौ फीसदी फीडिंग कार्य पूरा न होने पर डीएम ने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को शीघ्र ही काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन