{"_id":"36-142109","slug":"Fatehpur-142109-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के मौत मामले की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के मौत मामले की जांच शुरू
Fatehpur
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव में भट्ठे में बंधवा किशोर मजदूर की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले में सीओ ने सोमवार को सबंधित लोगों से पूछताछ की है। गांव निवासी इंद्रपाल विश्वकर्मा का पुत्र प्रदीप (14) उर्फ चोटी सुरेश सिंह चौहान के भट्ठे में मजदूरी करता था। उसकी 4 जून की शाम को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। पिता ने गांव आक र पड़ताल की। पुलिस कप्तान से बेटे की हत्या की शिकायत की थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि बेटे को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जाती थी। किसी बात को लेकर 4 जून की शाम लाठी डंडे से पीटकर मारा गया है। सीओ इंदू सिद्धार्थ सोमवार को गांव पहुंची। भट्ठे मालिक से पूछताछ के बाद एक निजी नर्सिंग होम पहुंची। जहां पर डाक्टर से पूछताछ की है। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर आरोप लगाए कि घटना के दिन गंभीर हालत में बालक को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाया गया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच के लिए मौके पर गई थी। सबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन