{"_id":"36-140859","slug":"Fatehpur-140859-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने रजिस्टर में ही दर्ज हुई शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने रजिस्टर में ही दर्ज हुई शिकायतें
Fatehpur
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। माया सरकार में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू थाना दिवस की व्यवस्था ठप कर दी गई थी। अब सूबे की सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जुलाई माह के पहले शनिवार को अमलीजामा पहनाया गया है। थाना दिवस के संदर्भ में डीएम व एसपी ने थानेदारों को दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद भी थानों में व्यवस्थित इंतजाम देखने को नहीं मिले। एसपी ने इस दौरान थानों का निरीक्षण भी किया।
अमर उजाला टीम सुबह 9 बजकर 59 मिनट में कोतवाली परिसर पहुंची। जहां पर कोतवाली प्रभारी मो. शरीफ खां और राजस्व विभाग के कानूनगो इस्माइल, लेखपाल सोमनाथ मौजूद थे। तब फरियादी गेट के बाहर सत्येन्द्र प्रकाश निवासी महाजरी मोहल्ला हाथ में जमीन में बोई अरहर को दबंगों द्वारा तहस नहस करने की शिकायत लेकर पहुंचा था। प्रेस टीम को देखकर कोतवाली प्रभारी को थाना दिवस होने की सूझ आई। उन्होंने आनन-फानन ड्यूटी रजिस्टर और थाना दिवस रजिस्टर मांगा। जिस पर मुंशी ने डेढ़ बरस पुराना धूल से लिपटा रजिस्टर लाकर मेज में रख दिया। फिर कोतवाल ने समस्या को सुनने के बाद फरियादी से सवाल पूछा कि वह शिकायत को लेकर चौकी पुलिस के पास क्यों नहीं गया। हालांकि शिकायत को कार्रवाई के खाते में डाल लिया गया।
उधर एसपी शिवसागर सिंह, पहले थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं कि नहीं यह जानने पहुंचे। एसपी ने मलवां, कल्यानपुर, बकेवर, हुसेनगंज थाने का निरीक्षण किया। जहां पर फरियादियाें की शिकायतों के निस्तारण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।