{"_id":"36-140670","slug":"Fatehpur-140670-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अव्यवस्था करा सकती है बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अव्यवस्था करा सकती है बवाल
Fatehpur
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जनता का आक्रोश झेल रहे विभागीय अधिकारी अब स्थिति से उबरने के प्रयास में जुट गए हैं। अधिशाषी अभियंता ने प्रबंधक निदेशक को हालात से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की सिफारिश की है। एक्सईएन ने स्पष्ट किया है जिस प्रकार के हालात है उससे उपभोक्ताओं का आक्रोश कभी भी बवाल का रूप ले सकता है। शहर में बिजली के हालात बेहद ही खराब हैं। प्रतापनगर, तांबेश्वर मोहल्ला, पटेलनगर चौराहा, राधानगर, कलेक्ट्रेट कंपाउड, नासिरपीर रोड, अस्ती, मुराइनटोला आदि मोहल्लों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इससे सैकड़ों घरों की बिजली गुल हैै। इसके अलावा संबंधित एरिया में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली बहाली को लेकर हर रोज धरना-प्रदर्शन हो रें हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए अधिशाषी अभियंता आरआर सिंह ने प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए संसाधनों की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। एक्सईएन आरआर सिंह ने बताया कि एमडी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता भी हुई है। उन्होने ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता शीघ्र होने का आश्वासन दिया है। कल तक तीन ट्रांसफार्मर आ जाएंगे, जिससे कुछ राहत मिल जाएगी। बताया कि बारिश में ओवर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी दिक्कतें ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन