{"_id":"36-140667","slug":"Fatehpur-140667-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति की टक्कर से युवक की मौत
Fatehpur
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनिहां/जाफरगंज/बिंदकी। बांदा-सागर हाईवे में पर साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार से जा रही मारुति कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मारुति कार खाई में गिर गई और कार में सवार लोग भाग निकले। जोनिहां चौकी क्षेत्र के गांव मन्नू के पुरवा निवासी 28 वर्षीय पुरुषोत्तम साइकिल से अपनी ससुराल गांव सरांय जा रहा था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे बरदरा मोड़ के पास पीछे से आर रही मारुति कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मारने के बाद खाई में गिर गई। हादसे में पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई और मारुति कार में सवार सभी लोग भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व ससुराली मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई रामसेवक ने थाना जफरगंज में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन