{"_id":"36-114478","slug":"Fatehpur-114478-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं के छात्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं के छात्र ने फांसी लगाई
Fatehpur
Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जाफरगंज/फतेहपुर। किशोर ने घूमने पर मिली डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर बुधवार को जान दे दी। उसका शव सर्वोदय इंटर कालेज कसियापुर में पाया गया। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के गया निषाद का पुत्र विजय कुमार (11) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। इन दिनों चल रही छुट्टी के चलते वह घूमने में ज्यादा रुचि लेता था। इस बात को लेेकर दोपहर एक बजे उसे बड़े भाई संजय ने डांट दिया। मां ने भी उसे डांट पिला दी। मां व भाई की डांट के बाद उसने आत्मघाती उठा लिया। उसका शव दोपहर दो बजे सर्वोदय इंटर कालेज कसियापुर के एक कमरे से लटकता हुआ मिला। चपरासी ने बताया कालेज मेें अवकाश था। वह सामान लेने के लिए मेन गेट खुला छोड़ कर चला गया था तभी विजय अंदर दाखिल हो गया। उधर थानेदार ने बताया उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिर भी पता लगाते है मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और। बताते हैं कि विजय घर से ही रस्सी लेकर निकला था। अगर एक भी सदस्य इस तरफ गौर फरमा जाता और उसे रस्सी के साथ बाहर जाने से रोक देता तो शायद उसे आत्महत्या करने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन