{"_id":"6a5e6d1d76f768125c055c56","slug":"9500-rupees-stolen-from-teachers-account-by-changing-atm-card-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158925-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक के खाते से 9,500 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक के खाते से 9,500 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खागा। कस्बे में जीटी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर ठगों ने मदद के बहाने एक शिक्षक के पुत्र का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 9,500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर निकासी का संदेश आने पर ठगी का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक भूपेंद्र सिंह का पुत्र सुप्रीत सिंह सोमवार को रुपये निकालने के लिए एसबीआई के एटीएम गया था। एटीएम के अंदर पहले से मौजूद दो युवकों ने पैसे निकालने में मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके से भाग गए। कुछ देर बाद शिक्षक के बैंक खाते से 9,500 रुपये निकाल लिए गए।
मोबाइल पर खाते से धनराशि निकासी का संदेश मिलने पर शिक्षक को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दी। शिक्षक ने बताया कि उनका खाता किशनपुर रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। एटीएम कार्ड और पिन गोपनीय रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।