फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिला अस्पताल व सीएचसी में तीन की बुखार से मौत

जिला अस्पताल व सीएचसी में तीन की बुखार से मौत

Sat, 09 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल व सीएचसी में तीन की बुखार से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। स्वास्थ्य महकमा बुखार पीड़ितों की जान नहीं बचा पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से हो रहीं मौतों को विभाग स्वाभाविक मौत मान रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में युवक और सीएचसी में गर्भवती की मौत हो गई।

खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव निवासी लल्लू के बेटे लाल मोहम्मद (38) को बुखार था। बेटे इरफान ने बताया कि एक हफ्ते पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में टायफायड और मलेरिया का पता लगा था। जिला अस्पताल में कोई आराम नहीं मिल पा रहा था। बार-बार डाक्टरों से शिकायत भी की जा रही थी। शुक्रवार को उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार दूसरी मौत सीएचसी में गर्भवती की हुई है। कासिमपुर कटरा गांव की बीना देवी (35) पत्नी रमेश को करीब दस दिन बाद प्रसव होना था। उसे कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे लेकर दोपहर को सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के मनावा गांव निवासी रामबली की पत्नी धनपतिया (60) और उसकी बेटी आशा देवी की बुखार से हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने धनपतिया को मृत घोषित कर दिया। इन्हें फालिस की भी शिकायत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed