फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   90 thousand cash and jewelery looted from public service center operator

Fatehpur News: जनसेवा केंद्र संचालक से 90 हजार नकद और जेवर लूटे

Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
90 thousand cash and jewelery looted from public service center operator
बकेवर। थाना क्षेत्र के भैंसोली गांव में मेले देखने जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक को पीटकर बदमाशों ने 90 हजार रुपये और जेवर लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कंसाही निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह पड़ोस के गांव भैंसोली में जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। रविवार शाम को वह साथियों के साथ पड़ोस में मौजूद गांव बिसराली में मेले देखने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे भैंसौली गांव के तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट कर जेब में पड़े 90 हजार रुपये और सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। जहानाबाद पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। जहानाबाद थाने में तैनात एसआई प्रेमनारायण सिंह ने कलाना गांव के टिकौली चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से कलाना निवासी प्रवीण पुत्र रामसजीवन, नितिन उर्फ छोटी पुत्र हरीप्रसाद उत्तम और रेशम उत्तम पुत्र घसीटे उत्तम को दबोच लिया। तलाशी में 13,680 रुपये बरामद हुए। एसआई ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed